हीरापुरा गांव में निकली 151 कलश की भब्य शोभायात्रा।

  जिला भिण्ड के तहसील लहार के गांव हीरापुरा में 12 फरवरी से श्री मद्भागवत कथा का विशाल आयोजन होने जा रहा है। आयोजक डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि कथा को सुनाने मथुरा के सुप्रसिद्ध युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री आए हुए हैं। प्रतिदिन एक बजे से शाम पांच बजे तक कथा श्रवण कराई जाएगी।एक दिन पहले एक सौ इक्यावन कलश की शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे आगे बैण्ड मधुर भजन गाते हुए चल रहा था।

उसके पीछे-पीछे माताएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भक्तों ने जगह जगह भागवत जी का और व्यास जी का पूजन करके आरती उतारी। शोभायात्रा में कई गांवों के लोग सम्मिलित हुए। लोगों में उत्साह देखने लायक था। लोगों का कहना है कि यूं तो भागवत के आयोजन होते ही रहते हैं परन्तु इस तरह का भव्य आयोजन गांव में पहली बार हो रहा है। कथा के परीक्षित जी नाथूसिंह ( भूतपूर्व सैनिक) और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा देवी जी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कथा श्रवण करने के लिए आग्रह किया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)