समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के सिटी-चौक थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी मोड पर गुरुवार को अपराधियों ने चापड़ से 70 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद रईस की गला पर तेज हथियार के वार कर हत्या कर दी है। मृतक की बेटी शबनम खातून ने बताया कि पिताजी के घर से निकलने के बाद मोहम्मद अयाज भी पीछे से निकला था। बेटी के अनुसार वह पहले भी जान मारने की धमकी दिया था। ऐसे मे आशंका है कि कुफेरा भाई मोहम्मद अयाज ने हत्या की होगी।

बेटी के अनुसार वह पहले भी जान मारने की धमकी दिया था। सूचना पर चौक थाना पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। पुलिस मामले मे छानबीन कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



