काशी सेवा शोध समिति ने महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास पर दिया जोर
समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
काशी सेवा शोध समिति ने भिखारीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला समृद्धि पर बल दिया। समिति की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए समिति के सचिव डॉक्टर टी पी सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज विकास की केंद्र बिंदु है। इनके विकास के बिना समाज विकास की अवधारणा नहीं की जा सकती। कहा की समिति महिलाओं के स्वयं सहायता समूह निर्माण,स्वास्थ्य,शिक्षा एवं आर्थिक उन्नयन पर बल दे रही है।
कहां की वे महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु कुटीर उद्योग स्थापना पर भी जोर दे रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम को हेरिटेज मेडिकल इंस्टिट्यूट की एसोसिएट प्रोफेसर डा हर्षिता राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभिनंदन समारोह में काशी सेवा शोध समिति का वार्षिक समारोह और डॉक्टर टीपी सिंह का जन्मदिन समारोह भी मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में निशा, सुमन, गीता,सपना, उमा, विनीता सिंह,संध्या,पी के सिंह,अवधेश पटेल सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



