हॉकी झारखंड सीनियर महिला टीम ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी हॉकी हरियाणा को 2=1 गोल से पराजित कर जीता कांस्य पदक

संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
राँची 26 फरवरी 2023

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में रोशनी डुंगडुंग और रेशमा सोरेंग के गोल के बदौलत हॉकी हरियाणा को 2-1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त की सीनियर नेशनल में लगातार दूसरे वर्ष झारखंड टीम ने हरियाणा को ही हराकर जीता कांस्य पदक
अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
अलबेला रानी को हॉकी झारखंड द्वारा खेले गए पांच मैचों में तीन मैचों में मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी हॉकी हरियाणा को 2=1गोल से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष कांस्य पदक प्राप्त की। झारखंड टीम ने हरियाणा को ही पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त की थी झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में रोशनी डुंगडुंग 25वे मिनट ने तथा रेशमा सोरेंग ने 59वे मिनट में एक एक फील्ड गोल किए। जबकि हॉकी हरियाणा की ओर से मैच के अंतिम मिनट के अंतिम पल में देविका सेन ने फील्ड गोल कर झारखंड के 2=0जीत के अंतर को कम करते हुए 2=1गोल कर दी।
झारखंड टीम=अंजली बिंझिया,सोनल मिंज,रोपनी कुमारी,रीमा बखला,रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी,सम्मी बड़ा, सिमता मिंज, दिप्ती कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, ,नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम,काजल बड़ा,अलबेला रानी टोप्पो,वेतन डुंगडुंग,एलिन डुंगडुंग,रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग ,कोच बिगन सोय,मैनेजर=दुलारी टोपनो
आज के मैच में काकीनाडा स्टेडियम पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह भारतीय टीम की चयनकर्ता असुंता लकड़ा ,विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार,अरविंद सिंह,रणधीर कुमार ,भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन कर रहे थे।
झारखंड टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा जूनियर, सब जूनियर स्तर में तो हमारी टीम लगातार पदक जीतते आ रही थी परंतु सीनियर में हमारे ज्यादातर खिलाड़ी जिस विभाग में नौकरी करते हैं उस विभाग से खेलते हैं जिस कारण पदक नहीं आ रहा था, लेकिन पिछले वर्ष से हमारे खिलाड़ी लगातार दूसरे वर्ष पदक जीत रहे हैं और इंडिया टीम में भी आ रहे हैं यह झारखंड के हॉकी के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।
हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने टीम को बधाई देते हुए कहा हमारे झारखंड के खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं इस कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम में सामिल सुभासी हेमरोम ,नीतू कुमारी , सिमटा मिंज, वेतन डुंगडुंग हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों से निकाल दिए जाने के बाद अपने घरों में रहकर खुद से मेहनत कर रहे हैं और झारखंड टीम से खेलते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं, झारखंड सरकार के द्वारा विगत 10 =12 वर्षों में सिर्फ 2 महिला हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय और बिरसी मुंडू को नौकरी मिली है। जबकि कई खिलाड़ियों को अन्य प्रदेशों रेलवे, सीआरपीएफ , एस एस बी,इंडियन ऑयल, इत्यादि में नौकरी करते हुए अन्य प्रदेशों से खेल रहे हैं। यदि इन्हें झारखंड में नौकरी दी जाती तो आज झारखंड का कांस्य पदक नहीं वरन स्वर्ण पदक कोई रोक नहीं सकता है। पर झारखंड सरकार नौकरी तो दूर की बात विगत 2 वर्षों से जो इनका अधिकार है किसी भी प्रतियोगिता में जीतने के लिए नगद पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति तक भी नहीं दे रही है मेरी सरकार से निवेदन है कि विगत 2 वर्षों का नगद पुरुस्कार और छात्रवृति के लिए जो भी हॉकी खिलाड़ियों आवेदन है उन्हे उनका अधिकार दिया जाए।
हॉकी झारखंड के कांस्यपद्क जीतने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों एवम सभी जिला अध्यक्ष और सचिवों ने बधाई दी हैं