मनोज कुमार
संवादाता दैनिक समाज जागरण कटकमदाग
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग में 2 अक्टूबर 2024 को करेंगे परिवर्तन यात्रा का समापन । हजारीबाग सहित झारखंड को देंगे कई सौगात । जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा इंद्र नारायण कुशवाहा ने कटकम दाग प्रखंड के ग्राम हाथामेडी, सलगा , सुल्ताना , सुल्ताना, मेयातु ,पकरार ,नावाडीह सलगावा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं महिलाओं के साथ बैठक के दौरान उक्त बातें बताएं और हजारीबाग के मटवारी के गांधी मैदान में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी का आगमन हम हजारीबाग वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। गाँव गांव से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनकी बातों को सुनकर लाभ उठावें।कटकमदाग प्रखण्ड क्षेत्र के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आएं।ग्रामीणों ने कई समस्याओं से श्री कुशवाहा को अवगत काराया। किसान मोर्चा अध्यक्ष ने ग्रामीणों से उक्त समस्याओं का समाधान हेतु पहल करने का आश्वासन के साथ कहा कि यहां के अधिकांश लोग किसान खेती का काम करते है जिसे जैविक खेती गो पालन और संस्कार हेतु शिक्षा गुरुकुल पद्धति से अपनाने की जरूरत है। 2 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए लोगों से अपील किया गया। इस मौके बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता के पी ओझा , सदानंद ओझा, विनोद कुमार ओझा, शिवचरण साहू ,सुरेश साव,वासुदेव प्रसाद, नवल प्रसाद, जगन्नाथ प्रजापति, रोहन साव,तपेश्वर प्रजापति ,सीताराम प्रजापति, मनीष कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र प्रसाद,बीकन महतो ,रामलाल प्रसाद ,बालेश्वर प्रसाद ,प्रीतम प्रसाद, बासुदेव साव, भरत राम, नागेश्वर राम, के अलावे दर्जनों लोग शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



