google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम

दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया है कि जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस (02 अक्टूबर) ‘‘गांधी जयन्ती समारोह’’ को पूरे उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया जायेगा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उन्होने बताया है कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। प्रातः 7.30 बजे 05 किमी बालक एवं 03 किमी बालिका की दौड़ प्रतियोगिता को आयोजन किया जायेगा। पूर्वान्ह 9 बजे से समस्त कार्यालयों, विद्यालयों एवं समाजसेवी संस्थाओं के किसी बड़े हाल में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण एवं राम धुन का गायन, तत्पश्चात् इन महापुरूषों के जीवन, संघर्ष, त्याग, बलिदान एवं नैतिक मूल्यों पर विचार विमर्श, सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयों में श्रमदान के द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें व स्वच्छ भारत मिशन/स्वच्छता की शपथ लेगें। पूर्वान्ह 10 बजे से 10.30 बजे तक जोगापुर एवं जिला महिला चिकित्सालय के बगल स्थित कांशीराम कालोनी में सफाई एवं स्वास्थ्य कैम्प, पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बौद्ध बिहार चिलबिला में राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रम व सभी माध्यमिक विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं दोनो महापुरूषों के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला जायेगा, पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को बुलाकर उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो का रेखांकन किया जाये एवं चिलबिला पार्क में वृक्षारोपण, पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में सांस्कृतिक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम व मण्डी समिति महुली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इसी प्रकार पूर्वान्ह 10 बजे घरौनी व वरासत की खतौनी का वितरण, पूर्वान्ह 11 बजे जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में सरसो की मिनी किट का वितरण, अपरान्ह 3 बजे जनसेवा निकेतन विवेकनगर खादी संस्था के प्रांगण में सफाई कार्यक्रम व रामधुन का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त हादीहाल में महात्मा गांधी के अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी तथा प्रत्येक गांवसभा में स्वस्थ बालक को प्रमाण पत्र वितरित किये जाने का कार्यक्रम एवं महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)