google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चरित्रवान का पहला अध्याय ईमानदारी होता है – फादर पी०विक्टर

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर में बाल दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ कक्षा 11 की छात्रा आंसू प्रजापति द्वारा बाल दिवस पर संक्षिप्त परिचय से हुआ।तत्पश्चात सभी अध्यापक, विद्यालय के कैप्टेन एवं सेवानिवृत अध्यापकों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। बच्चों के सम्मान में सभी अध्यापकों द्वारा “जीना है तो हस के जियो…..” गीत प्रस्तुत किया गया जिसमें फादर पी० विक्टर ने वाद्य यंत्र से गीत को और मधुर बना दिये। बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं बाल दिवस के महत्व पर कक्षा 12 की छात्रा रोशनी कुमारी द्वारा प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में फादर पी० विक्टर ने अपने संबोधन में बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दिए और गीता में वर्णित कृष्ण और अर्जुन के संवाद का उदाहरण देते हुए बताया कि जीवन की हर परिस्थिति में हमें धैर्य के साथ प्रत्येक कार्य करना चाहिए। हमारा देश मन, दिल एवं दिमाग से विशाल है। वर्तमान में हमारे देश के अधिकतम लोग दूसरे देशों की सेवा कर रहे हैं। आज का दिन विशेष कर बच्चों के लिए समर्पित है। अंत में सबसे एक वादा की इच्छा करते हुए कहा कि मुझे सबसे ईमानदारी चाहिए क्योंकि हम सब एक बालक हैं इसलिए ईमानदार होना बहुत आवश्यक है ।अतः आज के विशेष दिन हम अपने माता-पिता के लिए यह प्रण लेंगे कि हम हमेशा इमानदार रहेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी लोग कबड्डी और खो– खो प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैदान में पहुंचे जहां चारों हाउस के बालकों ने कबड्डी एवं बालिकाओं ने खो–खो में प्रतिभाग किया। बालिकाओं के लिए स्किपिंग रोप कंपटीशन कराया गया तथा दूसरी तरफ इंडोर गेम में चेस एवं कैरम प्रतियोगिताएं संपन्न कराया गया। प्राइमरी प्रभाग के बच्चों के लिए दौड़, मेंढक दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गई।
सभी प्रतियोगिताओं के पश्चात विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण के साथ विदा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)