google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*सखी मंडल के दीदियों के द्वारा मनाई गई झारखंड राज्य के 25वां वर्षगांठ।*

समाज जागरण दीपक सरकार

छत्तरपुर: झारखंड सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण विकास विभाग के झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत गठित सखी मंडल के द्वारा छतरपुर प्रखंड में कुल पांच संकुल संगठन और सभी पंचायत के ग्राम संगठन स्तर पर समूह के दीदियों के द्वारा झारखंड राज्य की 25 वा वर्ष गांठ सह रजत दिवस मनाई गई। जिसमें स्वयं सहायता समूह के दीदियों ने समाज में सुधार के लिए स्वास्थ्य तथा बदलाव शपथ ली। साथ ही बैठक में लैंगिक समानता, बाल विवाह, स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता, डायन प्रथा, FNHW, आजीविका कार्य , आगामी 5 वर्षों में अपने गांव में परिवर्तन सहित अन्य कई एजेंडा पर चर्चा की गई। बैठक में छतरपुर पाटन विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप सरकार ने रजत दिवस की शुभकामनाएं देते हुए काहा की महिलाओं के सहयोग से ही बेहतर समाज बनाया जा सकता है, समाज में फैली क्रूतियां को दूर करते हुए हम सभी मिल जुल झारखंड को और भी बेहरत बनाने के किए कृतसंकल्पित रहेंगे,वही अच्छे कार्य की गई स्वयं सहायता समूहो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर कचनपुर मुखिया सरस्वती देवी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक गांगीसोय मुर्मू, FTC राजीव तिवारी, IPRP आरती प्रिया, समाजसेवी रामजन्म राम, सक्रिय महिला सुशील देवी वार्ड सदस्य जहरी देवी, कवि कुमारी पुष्पा देवी, रीता देवी, चांदनी देवी धनवाती देवी बसंती देवी सुनीता देवी कोशिला देवी, सोनी देवी, प्रतिमा देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, सहित भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह के महिलाएं उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)