google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोरवा थाना प्रभारी को लेकर जबरदस्त हलचल

उमेश प्रताप सिंह के तबादले के बाद पुलिस महकमे में तेज हुई सरगर्मियां
समाज जागरण
सिंगरौली
मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह के पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरण के बाद जिले के पुलिस महकमे और राजनीतिक-सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का पारा अचानक चढ़ गया है। मोरवा जैसे संवेदनशील और चर्चित थाना क्षेत्र की कमान अब किसके हाथों में जाएगी, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो इस हॉट सीट को लेकर पांच नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इनमें कपूर त्रिपाठी, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश साहू, सुदेश तिवारी और डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नाम जोर-शोर से चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि हर नाम के पीछे अलग-अलग अनुभव, राजनीतिक पकड़ और कार्यशैली को लेकर अपने-अपने समर्थक सक्रिय हैं।

पुलिस विभाग के अंदरखाने से लेकर चाय-पान की दुकानों तक एक ही सवाल गूंज रहा है मोरवा का अगला थानेदार कौन?

मोरवा थाना क्षेत्र की संवेदनशीलता, आपराधिक गतिविधियों और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए यह पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के लिए भी बड़ी चुनौती मानी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि फैसला बेहद सोच-समझकर लिया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था पर किसी तरह की आंच न आए।

फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी नाम पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन जिस तरह चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)