google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विराट हिंदू सम्मेलन मे उमड़ा जनसैलाब, स्वामी दीपांकर ने दिया एकता का मंत्र

​नोएडा ! छजारसी और चोटपुर कॉलोनी की संयुक्त समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन नोएडा सेक्टर 63 में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवा और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। मुख्य वक्ता स्वामी दीपांकर जी महाराज ने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। वही संयुक्त प्रचार प्रमुख कृपा शंकर नें पंच परिवर्तन विषय पर बौद्धिक दिया। ​महामंडलेश्वर साध्वी कृष्ण जी नें बहन-बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन’ पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया। पूर्व प्रचारक सुरेंद्र कुमार नें देवों के देव महादेव और हिंदू समाज की वैश्विक भूमिका पर प्रकाश डाला।​

कार्यक्रम मे धार्मिक और सामाजिक विषयों पर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं गयी। जिसमे न्यू परिवर्तन स्कूल, आरएस इंटरनेशनल स्कूल, रिवर वैली पब्लिक स्कूल, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल, एच एल पब्लिक स्कूल और साधना निवृत्ति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ​मंच का सफल संचालन हरि किशोर कुमार ने किया। कार्यक्रम के ​अध्यक्ष मनोज उपाध्याय एवं व्यवस्था प्रमुख बलवंत सिंह रहे। वही ​अतिथि परिचय जितेंद्र सिंह एवं ​हिंदू भूमिका प्रस्तुति भरत सिंह द्वारा की गयी। समिति एवं व्यवस्था कार्य देख रहे हरि किशोर कुमार नें बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने मे तीन प्रमुख क्षेत्रों की टीम नें कार्य किया। जिसमे ​अतर सिंह कॉलोनी से योगेंद्र शर्मा, पुनीत झा, राजेश राय, रमन, कमलेश गुप्ता, प्रमोद पाठक, विवेक शुक्ला, अनिल शर्मा, अवकाश भारती योगदान रहा।

चोटपुर से एसएन झा, मुकेश, डॉ. पवन, प्रेम, रोहित ठाकुर, राहुल ठाकुर, बीके सिंह, द्वारिका पांडेय, आनंद, सियावर ओझा, कमलेश मिश्रा, सावर, मनोज सिंह, हरे राम का योगदान रहा। ​छजारसी से अजीत कुमार बंटी, राजेश विद्यार्थी, निखिल, उमेश महतो, रोहित बेनीवाल, टुनटुन, राजवीर, मोनू, सत्य, लाल बाबू चौधरी, रतन, केपी सिंह, बबन सिंह एवं पंडित जी का योगदान रहा। ​कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, संघचालक डॉ. निर्दोष सिंह, दीपक शर्मा, अनिमेष, हिमांशु, विजेंद्र राय, मनीष तिवारी, सतपाल बिष्ट, ज्योति श्रीवास्तव, रामगोपाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा और राकेश सहित कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)