वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
16 फरवरी।
बिहार में वर्ष 2016 से लागू मद्य निषेध कानून के बावजूद जिले में शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। चिंताजनक पहलू यह है कि इस धंधे में नवयुवकों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। चारघरिया चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक उजले रंग की XUV 500 (रजि० नं० BR01PG6164) को रोका गया।
पूछताछ में चालक ने वाहन खाली होने की बात कही, लेकिन संदेह के आधार पर की गई तलाशी में वाहन से कुल 404 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसमें मौजूद तीन मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए।
इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड सं० 88/2026 के तहत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष राज (24 वर्ष), शिल कुमार (21 वर्ष) एवं आशीष कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग जिलों के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
छापेमारी दल का नेतृत्व कोचाधामन थाना के थानाध्यक्ष पु०नि० रंजय कुमार सिंह ने किया। उनके साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



