google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रेन में भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
27 मई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं सीआईबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात ट्रेन संख्या 14620 अप में अभियान चलाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। यह कार्रवाई कटिहार (KIR) से किशनगंज (KNE) रेलखंड के बीच की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सीआईबी/कटिहार टीम ने डॉग स्क्वॉड के सहयोग से ट्रेन के कोच संख्या NR-191093/C (ए-1) में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कोच अटेंडेंट के लॉकर बॉक्स से सात बैग में रखी 652 बोतल एस्कफ कफ सिरप (प्रत्येक 100 एमएल) बरामद की गई।


मामले में कोच अटेंडेंट मेहर सिंह (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय बलवीर सिंह, निवासी शाहदीनवाला, थाना सदर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। वह लखनऊ स्थित प्राइमरी क्लीनिंग सर्विस फर्म के अधीन कार्यरत बताया गया है।
बरामद कफ सिरप एवं आरोपी को किशनगंज स्टेशन पर उतारकर आगे की कार्रवाई की गई। इस दौरान आरपीएफ डॉग स्क्वॉड के कांस्टेबल रोहित एवं सीआईबी/कटिहार के कांस्टेबल संदीप मलिक गवाह के रूप में मौजूद रहे।


इसके बाद जब्त कफ सिरप को उत्पाद विभाग, किशनगंज के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी संगन कुमार विद्यार्थी ने विधिसम्मत तरीके से अपने कब्जे में लिया। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार 96 रुपये आंकी गई है।
इस संबंध में उत्पाद थाना किशनगंज में कांड संख्या 589/2026, दिनांक 27 मई 2026 के तहत बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए), 30(एफ) एवं 34(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)