केवला फाटक के समीप बोलेरो गाड़ी से बड़ी मात्रा मे देसी शराब बरामद चालक सहित तस्कर गिरफ्तार
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 17 अप्रैल 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र के केवला फाटक के समीप बोलेरो गाड़ी से बड़ी मात्रा में अवैध देसी टनाका शराब बरामद किया गया है। एस आई देव कुमार प्रसाद एवम सशस्त्र बल ने वाहन जांच के दौरान उजले रंग की बोलेरो गाड़ी को पकड़ा जहां तलाशी के दौरान झारखंड निर्मित 180 एम एल के 226.8 लीटर देसी टनाका शराब बरामद किया गया।वही मौके से झारखंड के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी गाड़ी चालक विकास कुमार सिंह पिता मिथिलेश सिंह और नबीनगर थाना क्षेत्र के बेलाई गांव निवासी धीरज कुमार पिता श्याम पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शराब और गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



