google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी ने उत्तर प्रदेश में विस्तार की घोषणा

शालिनी सिंह बनीं राज्य की चेयरपर्सन
स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी पिछले 11 वर्षों से देशभर में स्वच्छता और मासिक धर्म स्वच्छता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रहा है। संगठन के वाश प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब तक 7 राज्यों में 50 लाख से अधिक महिलाओं और किशोरियों को जागरूकता, प्रशिक्षण एवं स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।


संस्था ने उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियों को और सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रसिद्ध शिक्षा कार्यकर्ता एवं नोएडा की एनसीएफ की अध्यक्षा शालिनी सिंह को राज्य की चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़े जागरूकता, वितरण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक विस्तार किया जाएगा।


इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा सेनेटरी पैड वितरण, कपड़ा पैड निर्माण प्रशिक्षण, स्कूल एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य जांच अभियानों के माध्यम से मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक झिझक और गलत धारणाओं को दूर करने का निरंतर प्रयास किया गया है। इस अभियान में स्कूलों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी और सुविधाओं के अभाव में आज भी बड़ी संख्या में किशोरियाँ पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। यही कारण आगे चलकर उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों से भी वंचित कर देता है। संगठन का उद्देश्य है कि कोई भी बच्ची केवल मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के कारण शिक्षा से दूर न हो।


उन्होंने यह भी कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, आत्मसम्मान और समान अवसरों से जुड़ा अधिकार है। यदि हम स्कूल स्तर पर सही जानकारी, संसाधन और संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करें, तो लाखों लड़कियों का भविष्य बदला जा सकता है। उत्तर प्रदेश में इस दिशा में ठोस और सतत प्रयास किए जाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)