google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हुर्रासी प्रोजेक्ट कोयला उत्पादन लक्ष्य की ओर अग्रसर



समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा
बोआरिजोर प्रखंड अंतर्गत हुरासी कॉल प्रोजेक्ट प्रतिष्ठित मोंटी कार्लो कंपनी की निगरानी में लगातार कोयला उत्पादन लक्ष्य की और अग्रसर है इस बाबत मोंटी कार्लो कंपनी के महा प्रबंधक केके सिंह ने बताया की कंपनी 3 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है गौरतलब है कि मोंटी कार्लो कंपनी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है क्षेत्र के लोगों के जीवन शैली में भी तेजी से बदलाव आ रहा है इसी कड़ी में कंपनी के महा प्रबंधक केके सिंह ने बताया कि कुछ लोग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वाडा कर क्षेत्र के भोले भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने का प्रयास में है इसे आम लोगों को सचेत जागरूक और सावधान रहने की जरूरत है इस बाबत उन्होंने महागामा थाने में एवं ललमटिया थाने में लिखित सूचना दिया है और क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि कंपनी में नौकरी के नाम परफर्जी वाडा से सावधान रहें


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)