google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पति ने फांसी के फंदे से लटक कर किया आत्महत्या

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
शहर के डुमरिया भट्ट वार्ड नंबर 29 भारत पेट्रोलियम के पीछे वाले गली में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर टाउन थाना पुलिस की टीम पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। मिली जानकारी के अनुसार मृत् व्यक्ति का नाम रामबाबू पासवान उम्र 35 वर्ष रामपुर पश्चिम बंगाल निवासी है। एक हफ्ता पूर्व मृत व्यक्ति रामबाबू पासवान अपने पत्नी से झगड़ा कर आक्रोस में आकर तेज दार-धार चकु से अपने गले को रेत दिया था। लेकिन पत्नी की सूझ बूझ से किसी तरह अपने पति को घायल अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल में लाया। जहां उनकी जान बचा ली गई थी। लेकिन फिर सोमवार को अपने पत्नी मेरे साथ मारपीट करने के बाद बीतीरात डुमरिया भट्ट वार्ड नंबर 29 भारत पेट्रोलियम के पीछे वाले गली में एक सादी पंडाल के गोदाम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)