दैनिक समाज जागरण दयाल लायक ब्यूरो चीफ सराइकेला झारखंड 12अगस्त 2023
सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार ईचागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम चिपरी में एक घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया है. जिसका कुल वजन लगभग 5 क्विंटल तक है.

वही इस अवैध डोडा तस्करी में मंगल चंद्र गोराई को भी गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार मंगल चंद्र गोराई डोडा का खेती कर अपने घर में जमा करके रखा था. जिसे कुछ दिनों बाद बंगाल के क्षेत्रो में बेचने की तैयारी कर रहा था. फिलहाल पुलिस द्वारा मंगल चंद्र गोराई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



