भरतपुर. आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब खड़ी बस में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दौरान बस में मौजूद श्रद्धालुओं में से 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बस में बैठे कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस भावनगर से मथुरा के लिए जा रही थी, जो कि रास्ते में रिफ्रेश टाइम के लिए रोकी गई थी.
जान

कारी के मुताबिक रिफ्रेश टाइम के लिए 5 मिनट के लिए रुकी बस में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मारी. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार लोगों को कुछ सोचने का समय ही नहीं मिला. एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

भावनगर से मथुरा जा रही थी बस
पुलिस के मुताबिक आगरा-जयपुर एनएच पर यह बस हादसा लखनपुर थाना इलाके के हंतरा गांव के पास हुआ है. यह बस गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है. इधर, घटना के बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने मृतकों की संख्या 11 बताई है. एएनआई ने भरतपुर बस हादसे में घायलों का वीडियो शेयर करते हुए जिले के एसपी का बयान साझा किया है. भरतपुर एसपी मृदुल कछवा के मुताबिक, बस एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. कुछ लोग मामूली रूप से भी जख्मी हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



