नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र भी सशक्त होगा–सरोज त्रिपाठी।

समाज जागरण दैनिक
संवाददाता
प्रतापगढ़।
भारत में नारियों का सम्मान हमेशा से रहा है ।पूरा सनातन समाज नौ रात्रि में कन्याओं को देवी के रूप में आज भी पूजता है क्योंकि हमारे धर्म शास्त्रों में लिखा है यंत्र नार्यास्तु पूज्यंते ,तत्र रमंते देवता ।
इसी परि पेक्ष में हम सब लोग रानी अहिल्याबाई के ३००वें जन्म दिन पर महिला सशक्तीकरण करण की ओर ध्यान आकृष्ट करने हेतु हम सब यहां एकत्रित आए हैं ।
यह विचार गोष्ठी उस पुण्य श्लोक महिला के सम्मान में सिया ग्राम। सभा मे आयोजित की गयी है जिसने अपने सु शासन से पूरे सनातन समाज को नारी की शक्ति का आइना दिखाया।
रानी अहिल्याबाई एक पिछड़ा वर्ग पाल घराने की बेटी थी जिन्हों ने मराठा साम्राज्य में अपने विकास कार्यों से चार चांद लगा दिया। विचार गोष्ठी में आयी हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समाज में नारी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा और आज की भाजपा सरकार इस ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुकी है ।आपरेशन सिंदूर इसका जीता-जागता उदाहरण है ।केवल दो नारियों ने दुश्मन देश को धूल चटा दिया।
अगर हम अहिल्याबाई के शासन काल को देखें जो पता चलता है कि इस महिला ने अपने शासनकाल में अपने राज को जितना विकसित व न्यायपूर्ण स्थापित किया था आज बहुत से राष्ट्र भी इतना नहीं कर पाये । अहिल्याबाई की न्याय व्यवस्था निष्पक्षक् थी ,सड़कों के दोनों तरफ छायादार वृक्ष जीवों को शरण देते थे ।राहगीर छाया में विश्राम करता था। महिलाओं के लिए शिक्षा की उचित व्यवस्था थी ।
आज भी भाजपा सरकार उन्हीं के आदर्शों का अनुकरण कर महिलाओं को आगे बढ़ा रही है ,शिक्षा, स्वास्थ्य,सेना,खेल, सरकारी विभाग आदि सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे दिख रही है।गांव स्तर पर ग्राम प्रधान के रूप में उत्तम काम करती देखी गयी। प्रशासनिक सेवाओं में भी भ्रष्टाचार से परे काम कर रहीं हैं ।बच्चों का पालन करना हो ,या फिर परिवार में बड़ों की सेवा व आदर में भी वे आगे ही मिलती है ।मनचलों का मुंहतोड़ जबाब देकर आत्म रक्षा में भी अपना शौर्य प्रकट कर रही है। नारी अबला होती है यह कहावत अब गायब हो चुकी है ।हम राम और कृष्ण को जन्म देने वाली है । ध्रुव और प्रह्लाद जैसे भक्तों को भी पैदा करती हैं तो सुभाष और सावरकर जैसे राष्ट्रभक्त भी जनती है।
आज हम हवाई जहाज उड़ाती है तो देश की प्रथम महिला का दायित्व भी निभा रही हूं। गोष्ठी में भाजपा के हरि ओम मिश्र ,पवन गौतम, राजन मिश्र ,सूरज शुक्ल ,सुभाष प्राजापती अवनीश यादव ,अजय पांडेय भूपेन्द्र त्रिपाठी , राहुल तिवारी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)