दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता
औरंगाबाद (बिहार) 4 फरवरी 2023 :- औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के लोगों को बिजली बिल की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार बिजली ऑफिस का चक्कर भी काट रहे हैं। इसके बावजूद भी लोगों को परेशानियां दूर नहीं हो पा रहा है। इस बात को लेकर जब बिजली विभाग के जेई सचिन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली से संबंधित समस्या को लेकर हम अपना अस्तर से निदान निकल रहे हैं कि जिस पंचायत के लोगों को बिजली से संबंधित किसी भी समस्या हो उस पंचायत के सरपंच या वार्ड सदस्य हमारे पास आकर मिले और एक समय निर्धारित करें और उस डेट पर सभी जनता को समस्या को लेकर इकट्ठा कर लें हम उस पंचायत या गांव में जाकर ऑन द स्पॉट समस्या को निदान करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



