बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर दैनिक समाज जागरण
विद्यालय में लेजर सुरक्षा विषय पर परियोजना का प्रदर्शन
सेंट जॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा मे कक्षा 6 स के विद्यार्थियों ने स्वस्थ रहने के तरीकों पर प्रकाश डाला।ईशान सेठ ने इस विषय पर विशद प्रकाश डाला।तन्वी सिंह ने सुविचार एवं प्रांजलि उपाध्याय ने सुवचन प्रस्तुत किए।हर्षिता रंजन,आर्यवीर सिंह एवं मोहम्मद हाशिर ने साप्ताहिक समाचार वाचन किया।आराध्या यादव ने प्रार्थना एवं दीपेंद्र ने प्रतिज्ञा की अगुवाई की।शिवांश सिंह एवं वंश सिंह ने लेजर सुरक्षा पर आधारित परियोजना प्रस्तुत की।कक्षाध्यापिका सुश्री रुख्सार फातिमा ने जीवन में विचार के प्रभाव को स्पष्ट करते हुए शुभ एवं अशुभ विचारों के शुभ अशुभ प्रभाव को बताया।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो दूसरों के प्रति सद्भाव रखना होगा।दूसरों के प्रति दूषित विचार हमारे तन मन दोनों को दूषित कर बीमार कर देता है वहीं सद्भाव आनन्द से प्रकार सुंदर स्वास्थ्य प्रदान करता है।इस अवसर पर मोहम्मद माज़ एवं काश्वी ने कुशल मंच संचालन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



