समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत दिनांक 22/10/ 24 को NH,98उदयगढ़ मोड के समीप चार पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे हाइवा को पकड़ा गया,चालान की मांग की गई। चालान नहीं दिखाए जाने पर थाना से संपर्क कर पुलिस बल बुलाया गया एवं विधिवत जब्ती सूची बनाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। एक अन्य ओवरलोडेड हाइवा जिसमें फ्लैस लदा हुआ था, को जब्त कर थाना भेज दिया गया और जिला परिवहन पदाधिकारी, एवं जिला खनन पदाधिकारी से अग्रेत्तर करवाई हेतु पत्र भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



