सलखुआ प्रखंड के कोपरिया पंचायत में आयोजित होगा अगामी 18 मार्च 2025 से श्री श्री 108 कुंडलीय महाविष्णु यज्ञ!
सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
(सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड के अन्तर्गत कोपरिया गांव में आगामी 18 से 26 मार्च 2025 से शुरू होने वाले 108 कुंडलीय महा-विष्णु यज्ञ को लेकर सोमवार को कोपरिया गांव स्थित भगता कुंआ के समीप अयोध्या से आएं संतों की मौजूदगी में
गणमान्य लोगों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर यूपी के अयोध्या से आएं संत रामनारायण त्यागी व अखिलेश्वर दास त्यागी ने बताया कि अगले वर्ष 18 मार्च से 26 मार्च 2025 तक 9 दिवसीय 108 महा-विष्णु यज्ञ का आयोजन होगा। आज से ही यज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। यज्ञ में सैकड़ों साधू-संतों के साथ प्रवचन कर्ता आएंगे। पांच सौ से अधिक लोगों द्वारा हवन किया जाएगा, इसके साथ ही रामलीला, रासलीला, कथावाचन व झांकी की प्रस्तुति होगी। यज्ञ में कई जिलों के भक्तगण आएंगे।
वहीं पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव ने कहा कि यज्ञ तो लोग खुद भी करते हैं। लेकिन महा-विष्णु यज्ञ समाज के लिए किया जाता है। इस प्रकार के यज्ञ से समाज का कल्याण होता है।
यज्ञ की भव्यता इसी बात से लगाई जा सकती है कि इसमें करीब एक करोड़ की लागत आएगी। वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष सह वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह यज्ञ कोपरिया ग्राम वासियों के लिए गर्व का विषय होगा। सभी ग्रामीण एक स्वर में यज्ञ को सफल बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। यज्ञ ऐतिहासिक होगा।
इस यज्ञ के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारे का संबंध मजबूत होता है।
ताकि अभि से यज्ञ प्रारंभ होने तक यज्ञ में अधिक से अधिक लोगो का सहयोग मिले! उन्होंने कहा कि इस यज्ञ में नाम चीन कथा वाचक का भी उपस्थिति सुनिश्चित है। मौके पर हरी यादव, जिला मुखिया संघ जिलाध्यक्ष विनय मिथिलेश विजय, इंद्रदेव यादव, रणवीर यादव, उपेंद्र भगता, रामचंद्र यादव, संजीव कुमार उर्फ पुलेंद्र यादव, सुरेश यादव, बेचन यादव, अनीश कुमार सौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



