google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनंदुआ मोड़ के समीप से अवैध बालु लदा ट्रैक्टर जब्त चालक फरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 25 सितंबर 2023 नगर पंचायत नबीनगर के वार्ड नंबर 13 के अनंदुआ मोड़ के समीप से पुलिस गश्ती के दौरान अवैध बालु लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।पुलिस गश्ती दल मे शामिल ए एस आई तारकेश्वर तिवारी एवम टीम द्वारा अनंदुआ मोड़ के पास से बालू लदा महिंद्रा ट्रैक्टर को जप्त किया गया।पुलिस को आते देख चालक मौके से भाग निकला।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि बालु लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले मे खनन विभाग को सूचना करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)