रविकांत गोप,समाज जागरण, प्रखंड संवादाता राजनगर(सरायकेला)
झारखंड(06जून 2024):- राजनगर प्रखंड के हेंसल में बड़े ही धूमधाम से सुहागिनों ने की, वट सावित्री की पूजा अर्चना। महिलाओं ने कठिन व्रत का पालन करते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना की।
सुहागिनों ने वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री की कथा को श्रवण किया।पूजा-अर्चना कर रही सुहागिनों ने कहा कि प्राचीन समय में सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाने मे सफल हुई थी।वटवृक्ष के नीचे ही सत्यवान के प्राण को यमराज ने हर लिया था।इसके बाद सावित्री ने वट वृक्ष पर ही कठिन व्रत किया था। और यमराज से अपने पति के प्राण वापस लाने में सफल हुई थी।उसी परम्परा को निभाते हुए आज के दिन सभी सुहागिन अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा करते है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



