रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवादाता ,राजनगर(सरायकेला)
झारखंड(06 जून 2024):- सिंहभूम सीट से जोबा माझी की जीत की खुशी पूरे कोल्हान में हो रही है,और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने स्तर से खुशी का इज़हार करते नजर आ रहे है।लेकिन हेंसल में जोबा माझी की जीत की खुशी अनोखे अंदाज में की गई।जहाँ बहादुरगंज गाँव के एक किसान ने तीन महीने की मेहनत से अपने खेत में उगाए दो क्विंटल करेला हेंसल में आम जनों के बीच निःशुल्क वितरण कर दिया।वहीं किसान से पूछे जाने पर कहा : मैं कोई कार्यकर्ता नही,बल्कि एक किसान हूँ। लड्डू मिठाई कार्यकर्ता बांटते है।मैं किसान हूँ इसलिए मैं अपनी मेहनत से सींचा हुआ फसल फ्री में बांट कर अपनी खुसी का इज़हार कर रहा हूँ, उन्होंने जोबा माझी की जीत पर उन्हें बधाई दी है।
इस मौके पर गाँधी मुर्मु,आकाश हेम्ब्रम, बाबूराम बास्के,सोनामोनी हेम्ब्रम,कुना कमीला, सुख मोहन हांसदा,जदुनाथ टुडू, आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



