दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में शुक्रवार को सुबह सुबह हुई सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार नबीनगर थाना क्षेत्र के बेलाई पंचायत के पोखराहा गांव निवासी युगल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश उर्फ के डी बसन बीघा मोड़ के समीप स्थित अपने आवास पर सुबह दूध लेकर लौट रहे थे कि पीछे से आ रही बेलगाम हाईवा ने उन्हें रौंद दिया।जीवित समझकर गंभीर रूप से जख्मी ओम प्रकाश को स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया ।इधर इस घटना के बाद परिजनों के बीच मातम छा गया है जबकि ग्रामीणों में रोष है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



