पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
पदमा ओपी क्षेत्र के ग्राम 4 माइल के पास शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में पार्सल और कूरियर से भरा कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। कंटेनर के अगले हिस्से को जोरदार क्षति पहुंची, लेकिन उसमें लदा सामान सुरक्षित बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटवाया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित नहीं हुआ और जल्द ही आवागमन सामान्य हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



