दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नवीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार) नवीनगर में 28 से 30 जनवरी 2027 तक तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रद्धालुओं को श्री हनुमत कथा का श्रवण कराएंगे।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह, संत सुदर्शनाचार्य, धनंजय सिंह, सुरेश सोनी सहित अन्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की महिमा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
कथा के माध्यम से भक्ति, धर्म, सेवा और सदाचार का संदेश दिया जाएगा।आयोजक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियों की चर्चा शुरू हो गई है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन की भी बात कही गई है। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अभी नहीं हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



