google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माली थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र में सोरी पेट्रोल पंप के समीप पुल के पास एक अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकरा गई जिससे युवक पुल के नीचे जा गिरा।बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोरी पंचायत के गम्हरिया गांव निवासी मनदीप शर्मा पिता स्व अलखदेव शर्मा के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही माली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)