google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: गोदाम से कम अनाज और सड़ा चावल-गेहूं मिलने पर भड़के पीडीएस डीलर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के आपूर्ति गोदाम की मनमानी से पीडीएस डीलर परेशान हैं। मंगलवार को प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने एक बैठक कर गोदाम पर गंभीर आरोप लगाए।डीलरों का कहना है कि गोदाम से हमेशा निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिया जा रहा है। कई बार तो चावल और गेहूं की गुणवत्ता इतनी खराब होती है कि लाभुक लेने से इनकार कर देते हैं और बदनामी डीलरों की होती है।


बैठक में डीलरों ने मांग किया है कि अनाज भेजने से 1 दिन पहले डीलर को फोन पर सूचना दी जाए, ताकि वह गोदाम पर या अपनी दुकान पर खुद वजन करा सके।साथ ही धर्मकांटा की पर्ची के साथ पूरा हिसाब-किताब दिया जाए।बैठक में उपस्थित सभी डीलरों ने एक स्वर में कहा कि अगर इस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हम सभी विक्रेता मिलकर वरीय अधिकारी से लिखित शिकायत और नियमानुसार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)