दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर में सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत का तीसरा दिन है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर भगवान भास्कर को डूबते हुए अर्घ्य देते हैं। छठ व्रतियों ने पवित्र पुनपुन नदी में स्नान कर डूबते सूर्य का प्रथम अर्घ्य दिया। यह पर्व सूर्य देव की उपासना के लिए मनाया जाता है यह पर्व प्रकृति, जल, वायु और सूर्य की महत्ता को दर्शाता है।छठ पर्व के दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं।यह पर्व परिवार और समाज की एकता और सौहार्द को बढ़ावा देता है। व्रती पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।सूर्योदय के समय फिर से अर्घ्य देते हैं।इस दौरान व्रती निर्जला उपवास रखते हैं।छठ पर्व के दौरान विशेष प्रसाद जैसे कि ठेकुआ, फल और फूल चढ़ाए जाते हैं।नबीनगर में छठ पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। व्रती और श्रद्धालु पवित्र पुनपुन नदी के किनारे इकट्ठे होकर सूर्य देव की उपासना कर रहे हैं। छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



