दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 नवंबर 2024 शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय नबीनगर के सभागार भवन मे पैक्स चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पर्ची की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।समीक्षा बैठक मे सभी उम्मीदवार मौजूद थे।निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 58 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।वही सदस्य पद के लिए 252 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी p ने बताया कि न सिमरी धमनी पंचायत से सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल चंदन कुमार के नाम से किया था जबकि नामांकन से संबंधित कागजात मदन कुमार के नाम से दाखिल होने के कारण इनका नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी 16 से 19 नवंबर तक किया जा सकेगा और 20 नवंबर तक प्रतीक चिन्ह भी आवंटित कर दिया जाएगा।मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ,पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार,शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,मनीष कुमार,संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



