google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में अलाव के नाम पर खानापूर्ति

कईं महत्वपूर्ण जगहों पर नही जलाई जा रही आग

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज नगर पंचायत में अलाव जलाने के नाम पर खानापूर्ती देखने को मिल रही है। जबकि कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाई तक नही जा रही है।
जानकारी के अनुसार इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंढ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मूड में है। लोगो को ठंढ से बचने के लिए निर्देश जारी कर रही है। जिसके अनुसार स्थानों को चिन्हित कर अलाव जलाने की निर्देश भी जारी की गई है। जबकि पटना जिले के पालीगंज नगर पंचायत में बढ़ती ठंढ को देखते हुए प्रशासन ने जगहों को चिन्हित कर अलाव जलवाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत को दी है। लेकिन अलाव जलाने के नाम पर पलीगंज नगर पंचायत केवल खानापूर्ति करते दिख रही है। कुछ ही चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वहां भी पर्याप्त मात्रा में जलावन की व्यवस्था नही देखने को मिल रही है। कुछ लकड़ियां दिखाई भी दिया तो वह सुखी नही थी। जब निरीक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान अनुमंडल अस्पताल परिसर पहुंचने पर पता चला कि यहां किसी भी प्रकार की जलावन या अलाव की व्यवस्था नही की गई है। वहां मरीजों के साथ पहुंचे परिजनों ने बताया कि हम सभी मरीजों के साथ आनन फानन में अस्पताल तो पहुंच गए लेकिन अलाव की व्यवस्था नही रहने से कड़ाके की ठंढ की सामना करने को विवश हूँ।
इस सम्बंध में बात करने पर पालीगंज नगर पंचायत के ईओ भावना सिन्हा ने बताई की इस महत्वपूर्ण स्थान की ओर किसी ने ध्यान आकृष्ट नही करवाया था। जानकारी के अभाव में इस महत्वपूर्ण जगह पर अलाव की व्यवस्था नही हो पाई थी। अभी शीघ्र ही वहां अलाव व जलावन की व्यवस्था करवा दी जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)