नरारीकला खुर्द थाना की कार्रवाई में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना अंतर्गत ग्राम मेह से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सुधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मेह गांव का निवासी है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सुधीर कुमार सिंह के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर वारंटी को उसके घर से हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)