बिहार : कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो/वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा तथा 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है और इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



