google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिपाही भर्ती को लेकर फर्जी सूचनाओं से सावधान रहने की अपील

बिहार गृह विभाग : गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के अंतर्गत केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती से जुड़ी भ्रामक और फर्जी सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर सिपाही भर्ती को लेकर कई प्रकार की गलत और भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिन पर विश्वास करना अभ्यर्थियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट खबरों से दूर रहें। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सही एवं प्रमाणित जानकारी ही अपनाएं, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी या भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)