समाज जागरण
मीरजापुर / राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। क्षेत्र के गांवों में सैकड़ों की संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से ग्रामीण इलाकों का माहौल भक्तिमय हो गया है।
श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। जगह-जगह स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ रही है। पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। राजगढ़ क्षेत्र के नदीहार स्थित सबसे बड़ी मूर्ति स्थापना की गई है। और मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह पटेल और सत्येंद्र पटेल के देखरेख में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।
धनसीरिया ग्राम सभा में चार जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है और सबसे आकर्षक का केंद्र नौडिहवा मे नवदुर्गा पूजा समिति के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई है जहां पर इंजीनियर अनिल कुमार सिंह के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई है और ग्रामीणों में प्रसाद वितरण किया गया है। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी गणेश सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। राजगढ़ क्षेत्र के 83 ग्राम पंचायत में रामलीला और दुर्गा पूजा विशेष रूप से मनाया जाता है लगभग सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जा रही है। श्री आदर्श रामलीला नाट्य समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के द्वारा लगभग कई वर्षों से रामलीला कराया जा रहा है। रामलीला देखने के लिए लोगों की उमड़ रही भीड़। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन भी लोगों से अपील कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



