👉लखीमपुर जनपद के प्रभारी मंत्री से मिले भाजपा नेता रवि गुप्ता सौंपा ज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं लखीमपुर जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर एक ज्ञापन पत्र सौंपा जिसमें मांग की गई है कि पलिया वीर महाराणा प्रताप एवं श्री गुरु गोविंद सिंह जी के अनुयायियों की धरती है जिसे मिनी पंजाब भी कहा जाता है! व इसे श्री महाराणा प्रताप जी के वंशजों की धरती भी कहा जाता है! एवं विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व भी है जहां पर देश एवं विदेशों से प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते जाते हैं! अतः सम्मानित जनता की मंशा अनुरूप पलिया का नाम बदलकर श्री गुरु गोविंद सिंह नगर या श्री महाराणा प्रताप नगर किया जाए, जिससे पलिया विधानसभा की सम्मानित जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें! माननीय मंत्री जी ने शीघ्र ही इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है!और कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से चर्चा कर पलिया का नाम बदलने का कार्य करेंगे!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



