google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

HDFC BANK द्वारा प्रदत्त सी०एस०आर० फंड के अन्तर्गत ग्राम- हरौला, सैक्टर-4/5, नौएडा के समीप नवनिर्मित वाटर ए०टी०एम० का उद्घाटन .

संदीप गर्ग / नोएडा: नोएडा में दिनांक 31.03.2026 क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने हेतु जल विभाग के प्रयास से HDFC BANK द्वारा प्रदत्त सी०एस०आर० फंड के अन्तर्गत ग्राम- हरौला, सैक्टर-4/5, नौएडा के समीप नवनिर्मित वाटर ए०टी०एम० का उद्घाटन मा० सांसद , डॉ० महेश शर्मा, गौतमबुद्धनगर एवं मा० विधायक, श्री पंकज सिंह, नौएडा द्वारा HDFC Bank Ltd. के प्रतिनिधि तथा विशेष कार्याधिकारी (के०एस०), महाप्रबन्धक (जल) की उपस्थिति में किया गया है।

स्थापित वाटर ए०टी०एम० सुविधा द्वारा आम जनमानस को स्वच्छ शीतल पेयजल आपूर्ति निःशुल्क प्रदान की जायेगी। इस वाटर ए०टी०एम० की क्षमता 1200 ली० प्रति घंटा है, जिसमें Ultra Violet System (UV), Ozonator, Sand filtration, Carbon filtration, 5-10 microns filtration एवं Pebbles filtration का प्रावधान पानी की गुणवत्ता बेहतर करने हेतु प्रयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त इस वाटर ए०टी०एम० में Hardness, fluoride, chlorides एवं अन्य अशुद्धियों को दूर करने हेतु इसमें Reverse Osmosis (R.O.) की व्यवस्था की गयी है।

इस वाटर ए०टी०एम० को जनमानस को वितरण हेतु Automatic Card Operated Water Vending Machine जिसकी क्षमता 20 ली० प्रति कार्ड एवं अन्य Vending Machine जिसकी क्षमता 1 ली० प्रति कार्ड Cold & pure drinking water हेतु व्यवस्था प्रावधानित है। जल विभाग द्वारा वाटर ए०टी०एम० को प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक एवं संध्या 5 बजे से 8 बजे तक जनमानस की सुविधा हेतु निःशुल्क संचालित किया जायेगा। जल विभाग द्वारा नौएडा क्षेत्र में अबतक 09 अदद वाटर ए०टी०एम० को CSR फंड से निर्मित कर जनमानस को समर्पित किया जा चुका है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)