संदीप गर्ग / नोएडा: आज दिनांक 31.03.2026 को नौएडा क्षेत्र में बढ़ते आबादी घनत्व के दृष्टिगत के ग्राम छलेरा एवं सैक्टर-44 के ब्लॉक ए, बी, सी व स्थापित सोसाइटीज की सीवेज समस्या के निस्तारण हेतु नवनिर्मित सम्पदैल का उद्घाटन मा० सांसद, डॉ० महेश शर्मा, गौतमबुद्धनगर एवं मा० विधायक, श्री पंकज सिंह, नौएडा द्वारा विशेष कार्याधिकारी (के०एस०) एवं महाप्रबन्धक (जल) की उपस्थिति में किया गया।
स्थापित सम्पवैल से ग्राम छलेरा एवं सैक्टर-44 के ब्लॉक ए, बी, सी व स्थापित सोसाइटीज में उत्सर्जित सीवेज का निस्तारण सीवेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट, सैक्टर-168 में राइजिंगमेन के माध्यम से किया जा रहा है। उक्त निर्मित सम्पवैल उत्सर्जन क्षमता 10 MLD की है, जिसकी निर्माण लागत धनराशि रू० 419.92 लाख है। जिससे कि भविष्य में भी जनसंख्या बढ़ने के उपरान्त सीवेज की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



