google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भेलवारा के नावाडीह में विद्युत ट्रांसफर का उद्घाटन।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत स्थित नावाडीह में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण बीते कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर थे।जिसकी सूचना मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। विभाग के द्वारा 63 KV का विद्युत ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। शुक्रवार को विद्युत ट्रांसफर का उद्घाटन भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी के द्वारा विधिवत पुजा अर्चना कर व फीता काटकर किया गया।
इस दौरान ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे।ग्रामीणों ने मुखिया लक्ष्मी कुमारी का स्वागत व अभिनंदन किया।
मौके पर समाजसेवी संतोष कुमार,तुलसी कुमार,छोटन महतो, बालेश्वर महतो,सतीश कुमार,टेकलाल महतो, सोनू कुमार,जगन्नाथ महतो,द्वारिका महतो, विकास यादव,बबीता देवी, सोनिया देवी,मनवा देवी,तारा देवी,यशोदा देवी,कौशल्या देवी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)