google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
दिनांक 15 अगस्त 2024 को बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के खगड़ा कैंप, क्षेत्रीय मुख्यालय में 78 वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गरिमामयी ध्वजारोहण समारोह 17 वी वाहिनी मे संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ईश औल उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय किंशनगंज ने राष्ट्रध्वज को फहराया, जो देशभक्ति और गर्व की भावना का प्रतीक है। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान की ध्वनि के साथ समस्त उपस्थितजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि ने उपस्थित अधिकारियों, जवानों और अन्य आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि वह दिन है जब हम उन वीरों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हैं, जिनकी वजह से हम आज एक स्वतंत्र राष्ट्र में जी रहे हैं। हमें उनकी विरासत को संजोने और उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए कृतसंकल्प रहना चाहिए।उपमहानिरीक्षक ने बीएसएफ के जवानों की कर्तव्यपरायणता और अद्वितीय सेवाभावना की सराहना की और कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में बीएसएफ का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर उन्होंने आज दिए जाने वाले अनेको पुरस्कारों मे इस क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज का ईस्टर्न कमांड मे प्रथम स्थान पर होने पर सबको गौरवान्वित महसूस करने एवं बधाई दी और जवानों को अनुशासन, निष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए भी प्रेरित किया।

अंत मे नशामुक्ति क़े सम्बन्ध मे सबको जागरूक रहने का सन्देश दिया एवंम उपस्थित सभी को नशामुक्ति राष्ट्र बनाने क़े सन्दर्भ मे शपथ दिलाई और पुन्ह: एकबार स्वतंत्रता दिवस क़े पावन पर्व की शुभकामनाओं क़े साथ आयोजन का समापन किया गया।

  • बरात से लौट रहे बाइक सवार की नहर में गिरने से हुई मौत
    समाज जागरण मीरजापुर /ड्रमंडगंज थानाक्षेत्र के अमदह गांव में रविवार की रात आई बरात में शामिल होने के बाद दूसरी बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की सेमरा कलां गांव स्थित नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक बाइक सवार रातभर नहर में पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना के बाद सोमवार सुबह…
  • ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने कंटेनर व बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर
    घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक फरार, बाइक सवार भाई बहन की हालत गंभीर उपचार हेतु पुलिस ने भेजवाया अस्पताल समाज जागरण मीरजापुर /ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास सोमवार सुबह दस बजे के करीब गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे…
  • गड़बड़ा धाम मे 50 हजार भक्तों ने किए दर्शन-पूजन।
    समाज जागरण मीरजापुर /हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गड़बड़ा शीतला धाम में सोमवार को ज्येष्ठ मास कृष्ण अष्टमी एवं पर्व कालाष्टमी व्रत व मासिक कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़। करीब 50 हजार भक्तों ने मां शीतला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी…
  • कई इंस्पेक्टरों के तबादले, अब गोविंद नगर में भी योगी सरकार की मंशा का परचम लहराएंगे इंस्पेक्टर अशोक दुबे
    सुनील बाजपेईकानपुरI कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले यहां के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कई थानेदारों में फेर बदल बदल किया है, जिसके क्रम में चकेरी अनवर गंज और किदवई नगर के बाद अब चुनौती पूर्ण गोविंद नगर की कमान इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुुुबे के हवाले…
  • # 40% CAM बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरे सुपरटेक इकोविलेज-1 के निवासी
    *ग्रेटर नोएडा वेस्ट:** मेंटेनेंस शुल्क (CAM) में कथित 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में कल Supertech Ecovillage-1 के निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेंटेनेंस एजेंसी **YG Estates** द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई दरों का विरोध करते हुए पारदर्शिता और स्वतंत्र ऑडिट की मांग उठाई। निवासियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त जानकारी…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)