वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर के मुख्य पार्षद के द्वारा नगर के सभी वार्डों में कच्ची सड़कों को पक्की बनाने के साथ-साथ सभी वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम बुधवार को पुराना खगड़ा वार्ड नंबर 20 में सांसद डॉ जावेद आजाद व मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान के द्वारा नारियल फोड़कर सड़क सह नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बड़े-छोटे सड़क नाला का निर्माण करवाया गया है और करवाया जा रहा है।शहर साफ व सुंदर बने इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।

इसी कड़ी में आज पुराना खगड़ा वार्ड नंबर 20 में आरसीसी नाला और सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की राशि प्राक्कलित की गयी है।सभी कार्यों में गुणवत्ता और मजबूती के साथ ही बेहतर विकास, नगर वासियों की सहूलियत और उनकी अपेक्षाओं पर खड़े उतरने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण को लेकर सभी लोगों में खुशी का माहौल था। मौके पर सफी अहमद कांग्रेस नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, कांग्रेस नेता दारा, सजल साहा सहित वार्ड के आदि लोग उपस्थित थे।
- आदित्यपुर की दो कंपनियों में लाखों की चोरी, औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर उठे सवालआरआईटी थाना पहुंचकर उद्यमियों ने की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और जल्द कार्रवाई की मांग अभय कुमार मिश्रा | ब्यूरो चीफ, कोल्हान समाज जागरण | सरायकेला-खरसावां (झारखंड)। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में दो कंपनियों में एक साथ चोरी की घटनाओं से उद्यमियों में चिंता बढ़ गई है। चोरों ने पारा माउंट…
- तेलगुडवा पश्चिमी में बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 400 घरों तक नहीं पहुंची बिजलीवर्ष 2020 में लगाया गया बिजली का खंभा, लेकिन नहीं बिछाई गई तार; ग्रामीणों ने विभाग से जल्द विद्युतीकरण कराने की उठाई मांग समाज जागरण/अनिल कुमार अग्रहरी डाला/सोनभद्र। जिले की कोटा ग्राम पंचायत के टोला तेलगुडवा पश्चिमी में विद्युतीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण पानी की…
- सोनभद्र में 2.37 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच की गिरफ्तारीSATYA SANATAN TRUST के बैंक खाते से जुड़ी थीं साइबर धोखाधड़ी की 35 शिकायतें, आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद समाज जागरण/अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में करीब 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में दुद्धी पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…
- दिल्ली भ्रमण पर सोनभद्र के छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को दी सलामीराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का भी किया भ्रमण समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिल्ली एक्सपोजर विजिट, ऐतिहासिक धरोहरों और वन्यजीवों के बारे में प्राप्त की जानकारी समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे सोनभद्र। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिल्ली एक्सपोजर विजिट पर गए सोनभद्र जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नई दिल्ली में इंडिया…
- राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ में नहीं पहुंचे दोनों विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी चर्चा मेंउमरिया के अमर शहीद स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज जागरण | उमरिया। उमरिया जिले में 70वीं राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को अमर शहीद स्टेडियम में हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








