नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के अवसर पर एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने बताया कि आज भारत के सभी राज्य आत्म निर्भर हो कर काम कर रहे है एवं सभी जगह क़ानून की अच्छी व्यवस्था है कही भी भय का वातावरण नहीं है। आज मोदी की नीतियों के कारण व्यापार एवं समाज को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बार भाजपा 411 सीट जीत कर आ रही है, आने वाले पाँच वर्ष भारत की नई गाथा लिखेंगे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के अध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में जो काम पूरे भारत में किया है उससे सभी उद्यमी, व्यापारी, एमएसएमई ईकाई एवं सभी लघु उद्योग अत्यंत ख़ुश हैं। डिजिटल इकोनॉमी एवं हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट उद्योग को देश में मोदी जी की नीतियों की वजह से नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब 2047 से पूर्व ही भारत विश्व की तीसरी इकॉनोमी बन जाएगा, इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज पूरा विश्व भारत के उद्योग को एक नए फ़्यूचर के साथ देख रहा है एवं पूरा विश्व भारत का हर तरीक़े से साथ देने के लिए आकर्षित हो रहा है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष सुरेंद्र खारिया ने कहा कि मोदी सरकार वो सब करेगी जो कांग्रेस सरकार ने पिछले 60 वर्षों में नहीं किया एवं हमें विश्वास है कि आज का भारत अखंड भारत बनने की ओर अग्रसर है। प्रत्येक भारतवासी को अब भारत में रहने पर गर्व होगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ़ से भारत की जनता का उनके उत्साह और उनकी उमंग के लिए एवं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनने के लिए दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं।
इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के पंकज अग्रवाल, परवीन मदान, ओ पी शर्मा, अरुण वालिया, प्रणय गोयल, मुकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



