वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका विषय पर पेपर किया प्रस्तुत
बीकानेर/रोसड़ा।
यू.आर. कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर, राजस्थान में 18-19 अक्टूबर को आयोजित इंडियन पॉलिटिकल साइंस एशोसियेशन के 61वें वार्षिक सम्मेलन सह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में 19 अक्टूबर (शनिवार) को ” वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका” विषय पर अपना पेपर प्रस्तुत किया। पैनल की अध्यक्षता बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक, (हरियाणा) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर एस यादव ने की। डॉ. राय ने अपना पेपर प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत को मुख्य रूप से एक गरीब विकासशील देश के रूप में देखा जाता था। उन्होंने कहा कि यह पेपर जांच करता है कि एशिया और विश्व स्तर पर भारत की उभरती आर्थिक स्थिति कैसे इसकी आत्म-छवि और धारणा को फिर से परिभाषित कर रही है। एक नई राजनीतिक भूमिका उभर रही है। भारत आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है जिसकी उपस्थिति सभी प्रमुख देशों में है। इस पैनल में कुल सत्तर पेपर लिस्टेड थे जिसमें से अधिकांश ने प्रस्तुत किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



