पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा: विश्व मूक बधिर क्रिकेट में झारखण्ड का नाम रौशन करने वाले पदमा के खिलाड़ी दीपक यादव को झारखण्ड सरकार के मंत्रियों ने सोमवार को सम्मानित किया। सम्मानित वाले वालो में शिल्पी नेहा तिर्की , केशव माहतो कमलेश , बंधु तिर्की सहित कई मंत्री शामिल हैं। इन्होने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम मे झारखण्ड के तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया।जिसमे हजारीबाग ( पदमा) के दीपक कुमार यादव , रामगढ़ के रंजीत कुमार एवं गिरिडीह के शोयेब अख्तर को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
बताते चले की इस उत्कृष्ट उपलब्धि को हासिल करने वाले दीपक यादव पदमा प्रखंड के अडार गांव निवासी विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव के पुत्र हैं । इस उपलब्धि पर इन्हें क्षेत्र से बधाई देने वालो का ताँता लगा है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



