google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनुशासनहीनता राजद की नीति के विरुद्ध : मनीष

– ⁠राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष होने का कर रहे थे दावा

अररिया/डा.रूद्र किंकर वर्मा।

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के विरुद्ध लगातार ग़लत टिप्पणी करने एवं पार्टी के अनुशासन से खिलवाड़ करने के आलोक में अररिया राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष मनीष यादव की अनुशंसा पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा दिनांक 21 मार्च 2024 को पत्रांक 567 के ज़रिये आदेश जारी करते हुए पार्टी के पद के साथ साथ प्राथमिक सदस्यता से भी छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।अमित पूर्वे को निष्कासित करने का मुख्य कारण पार्टी के नेताओं के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी एवं नेताओं के छवि को धूमिल करने एवं अनुशासनहीनता तथा दल विरोधी कार्य करना प्रमुख है। यह आदेश जारी होते ही एक ओर जहाँ कई लोग कई तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर संगठन में इस तरीक़े से अनुशासनहीनता पर कार्रवाई होने की जमकर तारीफ़ भी हो रही है। आम लोगों की मानें तो राजद के द्वारा इस तरीक़े की कार्रवाई करने से संगठन को बल मिलेगा। इस आदेश के बाबत राजद के जिला अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है और पार्टी में रह कर पार्टी की मर्यादा को लाँघना क़तई उचित नहीं है। श्री यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासन के बिना कुछ भी नहीं एवं ये आदेश इस बात का भी संदेश है कि पार्टी में सभी पदधारक एवं कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा की जाती रही है और संगठन सर्वोपरि है न कि इंसान। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय से हज़ारों कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा और सभी ईमानदारी से संगठन की मज़बूती के लिए कार्य कर सकेंगे। श्री यादव ने कहा कि ऐसे फैसलों का अररिया राजद परिवार स्वागत करती है एवं जिस उद्देश्य के साथ संगठन को मज़बूत करने की दिशा में काम करने की ज़िम्मेदारी मिली है उसको भरपूर तरीक़े से निभाने की कोशिश की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)