संवाददाता / संदीप गर्ग
नई दिल्ली, 4 जून 26। इंडो-कैनेडियन एलायंस ने ‘इंडो-कैनेडियन एलायंस बिजनेस समिट 2026’ की घोषणा की है। यह बहु-शहरी व्यापार एवं निवेश प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम 11 से 20 सितंबर 2026 तक कनाडा के ट्रोरेन्टो और क्यूटोवा में आयोजित होगा।

एक्वायर इनोवेशन की पहल पर आयोजित यह सम्मेलन भारत और कनाडा के उद्योगों, निवेशकों, उद्यमियों तथा संस्थानों को व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग, उन्नत विनिर्माण, मेडिकल टूरिज्म और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश हेतु साझा मंच प्रदान करेगा।
सम्मेलन में बिजनेस सेमिनार, निवेश मंच, बी-टू-बी बैठकें, नेटवर्किंग कार्यक्रम, कॉरपोरेट विजिट तथा मार्केट एंट्री मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे।इसका उद्देश्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण,संयुक्त उपक्रमों और रणनीतिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है।
एक्वायर इनोवेशन के संस्थापक हार्दिक ठाकर ने कहा कि यह सम्मेलन दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग और नवाचार आधारित विकास को नई दिशा देगा। वहीं के.एच. मैनेजमेंट की कार्यकारी निदेशक कृति त्रिवेदी ने इसे प्रौद्योगिकी,स्वास्थ्य,शिक्षा, लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



