अयोध्या।
मार्ग दुर्घटना का शिकार होकर कोमा में चले गए बीकापुर निवासी विमल कुमार मिश्रा के ऑपरेशन में सहयोग करने को ₹1 लाख की नगद सहायता राशि जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्यमी हरिओम तिवारी करेंगे। ज्ञातव्य हो कि वार्ड नंबर 11 के तेंदुआ माफी निवासी विमल मिश्रा की एक मार्ग दुर्घटना के चलते वह कोमा में चले गए । धनाभाव के चलते उनके इलाज मैं समस्याएं आ रही हैं। डॉक्टर ने उनके इलाज को ऑपरेशन की सलाह दी है, धनाभाव से जूझ रहे विमल के ऑपरेशन की बात टाउन एरिया के अध्यक्ष राकेश पांडे राणा के जरिए जब हरिओम तिवारी को लगी तो उन्होंने उनसे कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए, उन्होंने पाण्डेय को बताया हम इलाज में ₹100000 की सहायता देंगे।ज्ञात हो की हरिओम तिवारी इस समय दुबई में है, वहां उन्होंने एक नई फैक्ट्री डाली हैi उसी की देखरेख में गए हैं i 25 तारीख को वह लखनऊ लौटेंगे तभी पीड़ित परिवार से मिलकर वह सहायता राशि भेंट करेंगे। उनके इस घोषणा से क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



